लखनऊ:यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं और कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

हेमराज मीना (IPS-2012), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाए गए हैं।

संतोष कुमार मिश्रा (IPS-2012), कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजे गए हैं।

जय प्रकाश सिंह (IPS-2013), पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, उन्नाव बनाए गए हैं।

संजीव सुमन (IPS-2014), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, देवरिया भेजे गए।

विंक्रान्त वीर (IPS-2014), पुलिस अधीक्षक देवरिया से पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ स्थानांतरित हुए।

नीरज कुमार जादौन (IPS-2015), पुलिस अधीक्षक हरदोई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ बनाए गए।

अशोक कुमार कुमार मीना (IPS-2015), पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से पुलिस अधीक्षक हरदोई नियुक्त किए गए।

अभिषेक वर्मा (IPS-2016), पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भेजे गए।

दीपक भूकर (IPS-2016), पुलिस अधीक्षक उन्नाव से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ नियुक्त हुए।

अनिल कुमार-II (IPS-2016), पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ बनाए गए।

केशव कुमार (IPS-2017), पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर भेजे गए।

अभिजीत आर. शंकर (IPS-2018), पुलिस अधीक्षक औरैया से पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर बनाए गए।

अभिषेक भारती (IPS-2018), पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक औरैया नियुक्त हुए।

मनीष कुमार शांडिल्य (IPS-2018), सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए।

अनिल कुमार झा (IPS), पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बलिया से पुलिस अधीक्षक रेलवेज आगरा भेजे गए।

सर्वेश कुमार मिश्रा (IPS), सेनानायक/उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज स्थानांतरित हुए।

इस फेरबदल के बाद कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हो गई है। शासन का मानना है कि इन तबादलों से कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

यह तबादले तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।