मेजबान होटल में रुके प्रेमी जोड़े आपस में झगडे और जख्मी हो गए

लखनऊ में कैसरबाग स्थित होटल मेजबान में ठहरे प्रेमी और प्रेमिका के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रेमी ने प्रेमिका की चीखपुकार सुनकर होटल स्टाफ को देखकर खुद का गला रेत लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैसरबाग पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह कानपुर के नौबस्ता गल्लामंडी निवासी राजदीप सिंह (26) इलाके की रहने वाली 29 वर्ष की लड़की के साथ लखनऊ आया था। दोनों कैसरबाग स्थति मेजबान होटल में रुके। जहां बुधवार रात करीब तीन बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद राजदीप ने युवती के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती की चीखपुकार सुनकर होलट स्टॉफ भी कमरे में पहुंच गया। जिसको देकर युवक ने अपनी गर्दन पर भी ब्लेड मार लिया। दोनों को लहूलुहान देकर होटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों ट्रामा सेंटर ले गई। जहां राजदीप के चोट ज्यादा होने पर भर्ती कराया गया। वहीं घर वालों को घटना की सूचना दी गई है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। जांच और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की लड़के से बड़ी होने के साथ गैर बिरादरी की है। जिसको लेकर दोनों के परिजन शादी को राजी नहीं थे।
लड़की की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी और मायके आई हुई थी। दोनों घर से भागकर यहां रहने आए थे। जहां किसी बात पर विवाद के बाद लड़के ने यह कदम उठाया है।
लड़की और लड़के परिजनों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना से साक्ष्यों के एकत्र करने के साथ लड़की के बयान लिए।
वहीं लड़के के सही होने का इंतजार कर रही है। जिससे दोनों के बयान दर्ज कर घटना के सही कारणों का पता लगा सके।
महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन महिला कम्युनिटी सेंटर में ऑफीसर है। जबकि राजदीप किसी प्राइवेट फर्म में काम करता है। वह बहन को काफी समय से परेशान कर रहा था।
बुधवार को मिलने के बहाने बुलाकर धोखे से होटल ले गया। जहां कमरा नंबर 201 में दोनों रुके। बहन का कहना है कि रात को सोते वक्त उसने अचानक विवाद के बाद ब्लेड से हमला बोल दिया। उसके बाद अपने शरीर पर भी कई वार किए।
कैसरबाग इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।