आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 कुशवाहा युवा मंच, आगरा के तत्वावधान में रविवार को माथुर वैश्य धर्मशाला में कुशवाहा, शाक्य, मौर्य एवं सैनी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद माननीय भारत सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व सांसद माननीय रघुराज सिंह शाक्य, विधायक माननीय भगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री गिर्राज सिंह कुशवाहा, आगरा की महापौर माननीया हेमलता कुशवाहा तथा सुप्रीम कोर्ट की तेज-तर्रार अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एक स्वर में शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए मेधावी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवा अगर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो आने वाले समय में समाज को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर राजू सिंह कुशवाहा (गुरु), भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, फिरोजाबाद ने भी मंच से युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन कुशवाहा युवा मंच के पदाधिकारियों ने किया और अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।
