![](https://i0.wp.com/secureservercdn.net/160.153.137.163/7kb.464.myftpupload.com/wp-content/uploads/2020/08/DB8D687F-D7B0-4555-B23D-EB827FC6501A.jpeg?w=640&ssl=1)
कोरबा। मानसून के मौसम में हुई अच्छी बारिश से जिले का मिनीमाता बांगो बांध पानी से लबालब भर गया है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को मिनी माता बांगो बांध का गेट नम्बर 6 खोल दिया गया है, एक गेट खोलकर 4 हजार 84 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर दर्री बराज के भी गेट नम्बर 12 और गेट नम्बर 4 दो गेट भी खोले दिए गए हैं। करीब 8 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।