Sunday, 01 November 2026 | 12:48 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा। डैम में छलांग लगाए युवक की तलाश जारी,एसडीआरएफ की टीम ऑपरेशन पर आई

कोरबा।  दर्री डैम में एक युवक ने रविवार को छलांग लगा दी थी। बांध में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गोताखोरों के साथ डैम में युवक की तलाशी शुरू की। पूरे दिन की खोजबीन के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिल सका।  इसके बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को बिलासपुर से बुलाया गया है। इस टीम में छह विश
Share:
कोरबा। डैम में छलांग लगाए युवक की तलाश जारी,एसडीआरएफ की टीम ऑपरेशन पर आई
GLIBS

कोरबा। दर्री डैम में एक युवक ने रविवार को छलांग लगा दी थी। बांध में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गोताखोरों के साथ डैम में युवक की तलाशी शुरू की। पूरे दिन की खोजबीन के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिल सका। 

इसके बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को बिलासपुर से बुलाया गया है। इस टीम में छह विशेषज्ञ गोताखोरों शामिल है, जो ऑक्सीजन इक्विपमेंट्स के साथ डैम की गहराई मे युवक की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक छलांग लगाने वाले युवक का पता नहीं चल सका है।

एसडीआरएफ के प्रमुख बीपी सिदार ने बताया कि डैम की गहराई अधिक होने की वजह से उन्हें कठिनाई आ रही है। बावजूद उनके गोताखोर कुशल तरीके से इस खोजी अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहला मौका हैं जब एसडीआरएफ की टीम कोरबा जिले में ऑपरेशन पर आई है।

(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)