जानिए यादव कौन है और कहा से उत्त्पत्ति हुए है और किस राज्य में कितने प्रतिशत है

यादव कौन है
एक हिन्दू भारतीय जाति समूह है,जिसके सदस्यों को यादव समुदाय के नाम से भी पहचाना जाता है तथा अहीर व यादव या राव साहब शब्दों को एक दूसरे का पर्यायवाची समझा जाता है। अहीरों को एक जाति, वर्ण, आदिम जाति या नश्ल के रूप मे वर्णित किया जाता है, जिन्होने भारत व नेपाल के कई हिस्सों पर राज किया।अमरकोष मे गोप शब्द के अर्थ गोपाल, गोसंख्य, गोधुक, आभीर, वल्लब, ग्वाला व अहीर आदि बताये गए हैं।
प्राकृत-हिन्दी शब्दकोश के अनुसार भी अहिर, अहीर, आभीर व ग्वाला समानार्थी शब्द हैं। हिन्दी क्षेत्रों में अहीर, ग्वाला तथा यादव शब्द प्रायः परस्पर समानार्थी माने जाते हैं। वे कई अन्य नामो से भी जाने जाते हैं, जैसे कि गवली, घोसी या घोषी, तथा बुंदेलखंड मे दौवा अहीर।

यादव की उत्पत्ति और इतिहास
राजा यदु का उल्लेख हिंदू ग्रंथों जैसे महाभारत, हरिवंश, पुराणों जैसे विष्णु पुराण, भागवत पुराण और गरुड़ पुराण आदि में मिलता है. इन ग्रंथों में राजा यदु को राजा ययाति और रानी देवयानी का जेष्ठ पुत्र के रूप में वर्णन किया गया है. ऐसी मान्यता है कि राजा यदु ने आदेश दिया था कि उनकी आने वाली पीढ़ियों को यादवों के रूम में जाना जाएगा और उनके वंश को यदुवंश के रूप में जाना जाएगा. इसीलिए राजा यदु के वंशज यादव या अहीर के रूप में जाने जाते हैं
यादवों की आबादी
ज्यादातर यादव उत्तर भारत विशेष रुप से उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में रहते हैं. अन्य देशों की बात करें तो नेपाल और मॉरीशस में भी यादवों की आबादी है. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, दिल्ली हिमाचल प्रदेश आदि में भी यादवों की ठीक-ठाक आबादी है.

2011 के जनगणना के अनुसार बिहार में यादवों का आबादी 12% है. उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 40% है. 40% हिस्सेदारी के साथ यादव ओबीसी वर्ग का सबसे बड़ा समूह बनाते हैं. उत्तर प्रदेश में यादव राज्य की आबादी का 15% हैं यादवो के देश ,हिन्दुस्तान , नेपाल , श्री लंका , भूटान , तिब्बत , मयंमार , चीन , अफगानिस्तान , तुर्किस्तान

राजनीति
राजनीति की दुनिया में यादवों का बड़ा नाम है. मुलायम सिंह यादव (भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री), लालू प्रसाद यादव (भारत के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री), अखिलेश यादव (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) और तेजस्वी यादव (बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री).

सेना
योगेंद्र सिंह यादव-कारगिल युद्ध में वीरता का परिचय देने वाले योगेंद्र सिंह यादव को मात्र 19 साल की उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. वह सबसे कम उम्र के सैनिक हैं जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है.

प्रसिद्ध यादव
फिल्म और टेलीविजन: राजकुमार यादव, रघुवीर यादव, राजपाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव.रामबरन यादव: 2008 में नेपाल में गणतंत्र की घोषणा के बाद नेपाल के पहले राष्ट्रपति.

संतोष यादव: संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला हैं.
सुरेखा यादव: सुरेखा यादव भारतीय रेलवे की पहली महिला लोको पायलट हैं.

योद्धा जाति के रूप में
अहीर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से एक लड़ाकू जाति है।1920 मे ब्रिटिश शासन ने अहीरों को एक “कृषक जाति” के रूप मे वर्गीकृत किया था जो कि उस कTल में “लड़ाकू जाति” का पर्याय थी। 1898 से सेना में भर्ती होते रहे थे।तब ब्रिटिश सरकार ने अहीरों की चार कंपनियाँ बनायीं थी, इनमें से दो 95वीं रसेल इंफंटरी में थीं।1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान 13 कुमायूं रेजीमेंट की अहीर कंपनी द्वारा रेजंगला का मोर्चा भारतीय मीडिया में सरहनीय रहा है। वे भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट में भी भागीदार हैं। भारतीय हथियार बंद सेना में आज तक बख्तरबंद कोरों व तोपखानों में अहीरों की एकल टुकड़ियाँ विद्यमान हैं।

एतिहासिक यादव (अहीर) नृप व कुलीन प्रशासक
राव छिददु सिंह, भरौल, मैनपुरी,यू॰पी॰
राजमाता, जिजाऊ.बुलढाणा,महाराष्ट्र
राजा खरक सिंह व राजा हरी सिंह, तिरहुत बरेली यू॰पी॰
अभिसार, जम्मू व कश्मीर
मित्रसेन अहीर, रेवाड़ी
राव तुलाराम अहीर
राजा बुध,बदायू, यू॰पी॰
आदि राजा , अहिछत्र,यू॰पी॰
राजा दिग्पाल, महाबन, यू॰पी॰
राणा कतीरा,चित्तौड़, राजस्थान
वीरसेन अहीर, जलगाव, महाराष्ट्र
राव रुदा सिंह, रेवाड़ी
राव राम सिंह, रेवाड़ी
राव साहबाज सिंह, रेवाड़ी
राव नंदराम, रेवाड़ी
पुरनमल अहीर, अहीर देश, मालवा, एम॰पी.
ठकुराइन लराई डुलाया, नाइगाव रिबाई,एम॰पी.
ठाकुर लछमन सिंह,नाइगाव रिबाई,एम॰पी.
कुँवर जगत सिंह, नाइगाव रिबाई,एम॰पी.
लाल जी पटेल, देवगुरडिया,मालवा, एम॰पी.
चूरामन अहीर , मंडला,एम॰पी.
राव गूजरमल, रेवाड़ी
राव तेज़ सिंह, रेवाड़ी
राव गोपाल देव, रेवाड़ी
महाक्षत्रप ईश्वर दत्त, प्राचीन पश्चिम भारत
रुद्रामूर्ति अहीर, अहिरवाड़ा, झाँसी,यू॰पी॰

इनके अंदर त्रिदेव शक्ति विद्यमान है

1. ब्रह्मा जी का ब्रह्म ज्ञान

2. विष्णु जी का स्तुतीकरण

3. शिव जी का अमिट प्रभान

क्योंकि ये हर क्षेत्र में निपुण हैं;

वो चाहे अस्त्र शस्त्र हो,

काल वैदिक शास्त्र हो

या भौतिक जगत ज्ञान हो

इस पृथ्वी पर वर्तमान में 52 करोड़ 63 लाख यादव हैं;

अगर पृथ्वी के एक कोने पर मिलकर खड़े हो गए तो पृथ्वी को एक तरफ झुका सकते हैं

सबसे ज्यादा यादव की जनसंख्या वाला देश हिन्दुस्तान हैं

लेखक : अर्पित यादव