केशव प्रसाद मौर्य बोले 25 साल तक नहीं आने वाली सपा

एटा: अलीगंज और एटा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को ही निशाने पर रखा। कहा कि सबएकजुट हो जाओ, 25 साल तक सपा तो सत्ता में नहीं आने वाली। उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

उप मुख्यमंत्री ने एटा से पहले अलीगंज में सभा की। मंच पर पहुंचते मंचासीन पदाधिकारियों के परिचय की औपचारिकता के बजाए सीधे माइक थाम लिया। कहा कि मैं वोट मांगने नहीं, विपक्षी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कराने आया हूं। पब्लिक से पूछा, बोलो उनकी जमानतें जब्त कराओगे, लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया, हां। वे भाजपा के पक्ष में ध्रुवीकरण की कोशिश करते भी नजर आए। कई बार कहा कि सब एकजुट हो जाओ क्योंकि सपा तो 25 साल तक नहीं आने वाली। उन्होंने भ्रष्टाचार, सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दे उठाए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह का नाम कई बार लिया और बताया कि उन्होंने किस तरह से अपराधियों का सफाया किया था।