इस साल एक नवंबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, कई एक्ट्रेसेस अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं

पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ इस साल एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस साल इंडस्ट्री में कई शादियां हुई हैं, जाहिर है कि इस बार कई एक्ट्रेसेस अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं।
कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी, परिणीति चोपड़ा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, ये सभी एक्ट्रेसेस अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
इस साल सबसे ज्यादा चर्चा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रही। 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में इनकी शादी हुई। काफी वक्त तक डेट करने के बाद इन्होंने शादी की। इन दोनों का यह पहला करवा चौथ होगा। कियारा, सिद्धार्थ के लिए व्रत रख सकती हैं।
AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अभी हाल ही में शादी की है। 24 सितंबर को राजस्थान में उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों परिणय सूत्र में बंधे थे। जाहिर है कि परिणीति भी राघव की लंबी उम्र के लिए व्रत रख सकती हैं।
इनकी शादी 4 दिसंबर 2022 को हुई थी। हंसिका इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। शादी के वक्त उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। हंसिका ने अपनी दोस्त के एक्स हसबैंड से शादी की, इसलिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना पड़ा।
‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने इस साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से शादी की। जाहिर है कि वे भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी
पिछले साल भी कटरीना कैफ, मौनी रॉय, वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, दिशा परमार और नेहा कक्कड़ ने अपना पहला करवा चौथ मनाया था। इन सभी ने करवा चौथ सेलिब्रेट करते हुए अपनी फोटोज भी शेयर की थी।