Saturday, 31 October 2026 | 4:13 AM
भारत

कर्नाटक: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

कर्नाटक में 5 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने कागवाड़ से भरमगौड़ा अलागौड़ा केज, गोकक विधानसभा क्षेत्रों से लखन जारकीहोली और अथानी से गजानन बालचंद्र मंगसूली को मैदान में उतारा है। वेंकटराव घोरपड़े विजयनगर
Share:
कर्नाटक: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट
कर्नाटक में 5 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने कागवाड़ से भरमगौड़ा अलागौड़ा केज, गोकक विधानसभा क्षेत्रों से लखन जारकीहोली और अथानी से गजानन बालचंद्र मंगसूली को मैदान में उतारा है। वेंकटराव घोरपड़े विजयनगर से, शिवाजीनगर से रिजवान अरशद और कृष्णराजपेट विधानसभा सीट से केबी चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बीजेपी का गुरुवार को दामन थामने वाले अयोग्य ठहराए गए अधिकतर विधायकों को कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भविष्य के विधायक और मंत्री करार दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो वादा किया गया है उसे निभाया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के मुताबिक येदियुरप्पा ने आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किया है।