कानपुर देहात : पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जिले के सिकंदरा और राजपुर थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें दबोच लिया गया। मौके से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की गई है।

क्षेत्राधिकारी महोदया ने बताया कि दोनों आरोपी संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता पर क्षेत्रीय किसानों और आमजन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।