कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब मुख्य विकास अधिकारी (CDO) लक्ष्मी एन को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और विकास कार्यों में नवाचारपूर्ण योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने समारोह के दौरान कहा कि लक्ष्मी एन जैसे युवा और ऊर्जावान अधिकारी ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मिसाल पेश कर रहे हैं। उनके प्रयासों से जनपद कानपुर देहात में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है।
सीडीओ लक्ष्मी एन ने इस सम्मान को जिले की जनता और प्रशासनिक टीम को समर्पित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य विकास योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करना और ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।
इस उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष और गर्व की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी और इसे जिले के लिए प्रेरणादायी क्षण बताया। यह सम्मान साबित करता है कि यदि निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य किया जाए, तो विकास की गाथा नए मुकाम तक पहुंच सकती है।
