कन्नौज : फूड प्वाइजन से दो बच्चों की मौत तीसरे की हालत गंभीर भर्ती

हसेरन । एक परिवार के तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। उपचार करने के लिए जैसे ही चिकित्सक के पास लेकर गए बड़ी बेटी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही बेटे ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत गंभीर होने पर जनपद इटावा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में दो बच्चों की मौत से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग व क्षेत्रीय लेखपाल को दी। सूचना पर पहुंची है स्वास्थ्य टीम में कैंप लगाकर जांच की। हसेरन क्षेत्र के आदमपुर माखन गांव में दो बच्चों की मौत का मामला प्रकाश में आया है।आदमपुर माखन गांव निवासी रामाधार ने अपनी बेटी पिंकी की शादी मैनपुरी जनपद के सुल्तानपुर में की। रक्षाबंधन पर पिंकी अपने ससुराल से बच्चों को लेकर मायके आई। बीती रात बच्चों को उल्टी व दस्त होने लगे। जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए ले जाने लगे तभी रास्ते में बेटी प्रियम उम्र 8 वर्ष ने दम तोड़ दिया। बेटा 4 वर्ष प्रेम ने भी उपचार से पहले दम तोड़ दिया। तीसरे बच्चे की हालत बिगड़ने पर घर के लोग उपचार के लिए इटावा के प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार जारी है। फूड प्वाइजन का मामला सामने आया है। गांव में सूचना लगते ही सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान ने फूड प्वाइजन से हुई दो बच्चों की मौत पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंची। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन वर्मा ने गांव में शिविर लगाकर करीब 65 मैरिज देखे। आसपास के इलाकों में फूड प्वाइजन की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल गांव पहुंचे।

संवाददाता पूनम शर्मा