झाँसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आज झांसी में महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टे्रट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अपर्णा यादव ने महिला सुरक्षा, न्यायिक प्रक्रिया, थानों की सक्रियता, पुनर्वास योजनाएं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विभागीय समन्वय पर ज़ोर देते हुए कहा, “महिला से जुड़े मामलों में अलग-अलग विभागों की भूमिका अहम होती है, इसलिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए विभागों के बीच सशक्त समन्वय बेहद आवश्यक है।”
याचिकाकर्ताओं से सीधा संवाद
बैठक के उपरांत, अपर्णा यादव ने प्रभावित महिलाओं और याचिकाकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर शिकायत के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य महिला आयोग प्रत्येक जिले में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
इस बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, महिला कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कुछ प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।
झांसी: महिला उत्पीड़न के मामलों पर अपर्णा यादव की सख़्ती, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
झाँसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने आज झांसी में महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टे्रट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।