एक फ्रांसीसी महिला जोसेन से पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे जावेद अख्तर

एक बार फिल्म त्याग के सेट पर गीतकार जावेद अख्तर की एक फ्रांसीसी महिला जोसेन से मुलाकात हुई, जिसे वो पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे। कुछ समय बाद वो दोनों दोस्त बन गए। वक्त के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा हो गया था। एक दिन उन्होंने जोसेन को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था।
हालांकि इसी बीच जोसेन को फ्रांस वापस जाना पड़ा। खास बात ये है कि जोसेन के देश वापस जाने का सारा इंतजाम जावेद साहब ने ही कराया था। इसके बाद दोनों की मुलाकात 38 साल बाद मुंबई के काला घोड़ा फेस्टिवल में हुई। फिर बाद में वो पत्नी शबाना आजमी से साथ जोसेन से मिलने पेरिस भी गए थे, जहां वो अपने बाॅयफ्रेंड के साथ रहने लगी थीं।जावेद अख्तर ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया है, 1977 की फिल्म त्याग की सेट पर वो हाथी मेरे साथी की स्क्रिप्ट पर बात करने गए थे। इसी सेट पर उनकी मुलाकात एक फ्रांसीसी महिला जोसेन से हुई।
फिर फिल्म अंदाज के सेट पर भी दोनों की मुलाकात हुई, जहां पर जोसेन बैकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। इस मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और दोस्त बन गए।
जावेद अख्तर ने 1972 में हनी ईरानी से शादी की थी। फिर शबाना से मोहब्बत होने के बाद 1978 में दोनों अलग हो गए। फिर उन्होंने शबाना से 1984 से शादी की।जावेद साहब ने आगे कहा- कुछ समय बाद एक दिन जोसेन मुझे अपने दोस्तों से मिलाने के लिए रैक्स होटल ले गई जो ताज होटल के बिल्कुल पीछे ही था। उसने दोस्तों से मेरी मुलाकात कराई। उन सभी लोगों से मेरी दोस्ती हो गई।
कुछ समय बाद उसके सभी दोस्त वापस फ्रांस जाने लगे लेकिन वो यहीं रुक गई। फिर हम दोनों एक दूसरे से हर रोज मिलने लगे। कभी मैं उसके होटल मिलने जाता तो कभी वो मुझसे मिलने आती। बांद्रा से ताज होटल तक जाने के लिए 14 रुपए लगते थे। जो उस समय वाकई बड़ी रकम थी। आने-जाने में मेरे बहुत अधिक पैसे खर्च होने लगे। इस बात का एहसास मुझे जल्द ही हो गया।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने उससे कह दिया कि वो या तो मुझसे शादी कर ले या वापस अपने देश चली जाए। ये सुन जोसेन ने मुझसे सोचने के लिए कुछ वक्त मांगा। फिर कुछ दिन बाद उसने पेरिस जाने का फैसला मुझे सुनाया दिया। मगर उसने ये भी कहा कि उसके पास वापस जाने के लिए पैसे नहीं हैं। मैंने उससे कहा- परेशान ना हो। मैं सबका इंतजाम करा दूंगा।
फिर मैंने उसके लिए फ्लाइट का टिकट खरीदा और वो वापस चली गई।
इधर कुछ समय बाद जावेद सभी पुरानी बातों को भुलाकर लाइफ में आगे बढ़ गए थे। उन्होंने एक्ट्रेस शबाना आजमी से शादी भी कर ली थी। हालांकि 38 साल बाद उनकी मुलाकात फिर से जोसेन से हुई। इस मुलाकात वाले दिन को याद करते हुए जावेद साहब ने कहा- शबाना के साथ मैं मुंबई के काला घोड़ा फिल्म फेस्टिवल में गया था। हम दोनों स्टेज की तरफ बढ़ ही रहे थे कि पीछे से फ्रेंच एक्सेंट में आवाज आई, जावेद।
मैंने पीछे मुड़कर देखा तो चश्मा लगाए एक महिला खड़ी थी जिसे देख मैं बोल पड़ा- जोसेन? फिर हमारी बातचीत हुई। उसने मुझे बताया कि वो अपने बाॅयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पेरिस में रहती है और उसकी तीन बेटियां भी हैं।
बातचीत के दौरान मैंने उसे अपने घर खाने पर इनवाइट किया। फिर जब मैं और शबाना अगली बार पेरिस गए तो मैं जोसेन से मिलने उसके घर गया। उसकी तीन बेटियां भी थीं, सभी के लिए गिफ्ट्स लेकर गया था। हालांकि उन बच्चियों और जोसेन के बॉयफ्रेंड को मेरे बारे में पहले से पता था।