ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा को लेकर जावड़ेकर का राहुल पर वार, कहा- कांग्रेस ने जानबूझकर किसानों को उकसाया

दिल्ली में किसानों के उपद्रव को लेकर जहां कांग्रेस ने सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया वहीं भाजपा ने किसान नेताओं के बयान, कांग्रेस नेताओं के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उकसाने का काम किया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस इतनी घिनौनी राजनीति कर रही है। चुनावों में लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस चाहती है कि लोगों की जान जाए, पुलिस बबर्रता हो ताकि उसे राजनीति का अवसर मिले। किसान आंदोलन में भी वह यही कर रही है।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जावडेकर ने कहा कि सभी तथ्य सबके सामने हैं। एक तरफ किसान नेताओं ने भड़काया तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं और यूथ कांग्रेस की ओर से हुड़दंगियों को सही ठहराया गया। एक इकाई ने तो लालकिले की फतह का संदेश दे दिया था। सभी जानते हैं कि एक युवा किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हुई लेकिन कांग्रेस ने यह ट्वीट कर आग में घी डालने का काम किया कि पुलिस की गोली से उसकी जान गई। 

कांग्रेस नेताओं ने ऐसा ही काम नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन के समय भी किया था। उसके बाद दिल्ली में दंगा भड़का था और कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए लेकिन वह सरकार और पुलिस पर आरोप लगा रही है। पुलिस ने तो अद्भुत संयम का परिचय दिया। क्या कांग्रेस चाहती है कि पुलिस किसानों पर लाठी गोली चलाती।

एक सवाल के जवाब में जावडेकर ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत के दरवाजे बंद नहीं हैं। सरकार बहुत संवेदनशीलता के साथ किसानों से बातचीत कर रही है। किसानों को डेढ़ साल तक कानून रोकने का भी प्रस्ताव दिया गया।

कांग्रेस समेत कुछ दल नहीं चाहते कि हल निकले। प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट बैठक के बारे में कहा कि किसानों के साथ वार्ता के संबंध में जब भी फैसला लिया जाएगा, उसकी जानकारी सही समय पर दी जाएगी। 

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर किसानों को उकसाया था। राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। CAA को लेकर भी उन्‍होंने ऐसा ही किया था। सड़क पर आने को वो उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्युनिस्टों की भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नई दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है। 

जावड़ेकर ने यह भी कहा कि जिन्होंने भी 26 जनवरी को किसानों को उकसाया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कल जिस तरह से लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ उसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी किसानों का समर्थन नहीं कर रहे थे, वे उकसा रहे थे।  

जावड़ेकर ने कहा, …क्या आपने कभी सुना कि हमने ऐसा कहा हो। हमने कहा था कि आगे जब भी बातचीत होगी उसके बारे में आपको जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को किसानों के साथ सरकार की 11वें दौर की वार्ता हुई थी। इस वार्ता के बाद सरकार ने किसानों से कहा कि वे तीन कृषि कानूनों को एक-डेढ वर्ष के लिए स्थगित करने के प्रस्ताव पर फिर से विचार करें, लेकिन किसानों ने इसको खारिज कर दिया था।  

यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में क्या मंगलवार की हिंसा के बारे में भी चर्चा हुई। जावडेकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल सुरक्षा समिति से अलग होती है। जहां तक किसानों के साथ बातचीत का मसला है इस संबंध में जो भी फैसला होगा हम सही समय पर इसकी जानकारी जरूर देंगे।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ