रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का नेतृत्व नहीं करेंगे भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी

भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी गुरुवार को कप्तानी से हटने के बाद मौजूदा रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का नेतृत्व नहीं करेंगे। शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ आंध्र के ग्रुप बी मैच के दौरान शुक्र रिकी भुई ने टीम की कप्तानी की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विहारी को स्टेट एसोसिएशन ने जबदस्ती कप्तानी से हटाया है। हांलाकि, आधिकारिक बयान में टीम के हेड सेलेक्टर आरवीसीएच प्रसाद ने बताया, हनुमा ब्रेक लेना चाहते थे ताकि वो सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर पाए। उनके कप्तानी से हटाने का कोई दबाव नहीं था। हनुमा का यह फैसला निजी था और वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते थे।
विहारी ने पहले मुकाबले में बंगाल के खिलाफ शुरुआती गेम में 51 रन बनाए, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक विहारी ने इस मुकाबले में रिजर्व खिलाड़ी पर अपना गुस्सा निकाला था। खिलाड़ी के पिता की शिकायत के बाद विहारी पर एक्शन लिया गया।
दूसरे मुकाबले पहले दिन आंध्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन 6 विकेट खो कर 281 रन बनाए।विहारी ने भारत की ओर से अब तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने नेशनल टीम के लिए 33.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। 2019 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 111 रन उनका टॉप स्कोर हैं। 2018 में द ओवल में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, उनकी आखिरी पारी भी इंग्लैंड में बर्मिंघम 2022 में आई।
आंध्र प्रदेश के नए कप्तान रिकी भुई ने 64 रणजी मैच खेले है। इसमें उन्होंने कुल 4083 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। 27 वर्षीय भुई ने 2013 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ डेब्यू किया था।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 6 विकेट खो कर 281 रन बना लिए है। टीम की ओर से इकलौत अर्धशतक भूपेन ललवानी ने बनाया। उन्होंने 119 गेंद में 61 रन की पारी खेली। वहीं, टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पहली ही बॉल पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर अर्धशतक चूक गए। वे 48 रन बना रन नीतिश रेड्डी का शिकार बने
आंध्र की ओर से नीतिश रेड्डी ने 3 विकेट लिए। वहीं, शोएब खान ने 2 और ललिथ मोहन ने 1 विकेट लिया।