लखनऊ में INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का भव्य स्वागत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनीय़ा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के बाद जस्टिस रेड्डी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को नमन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उमड़ी भीड़ और उत्साह ने इस स्वागत को और अधिक भव्य बना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जस्टिस रेड्डी का अनुभव और सादगी लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगी। माना जा रहा है कि उनके इस दौरे से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।