Friday, 30 October 2026 | 5:49 PM
लाइफ स्टाइल

स्टीम लेने से चेहरे की बढ़ती है चमक और सुंदरता

चेहरे को स्टीम देना चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है . अगर चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं तो आपको चेहरे को भाप देना होगा. इससे आपके चेहरे की कई तरह की गन्दगी बाहर होती है और आपको नया लुक मिलता है. बता दें, भाप हमारी बॉडी में जाकर गर्मी पैदा करती है और शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया खत्म कर दे
Share:
स्टीम लेने से चेहरे की बढ़ती है चमक और सुंदरता
चेहरे को स्टीम देना चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है . अगर चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं तो आपको चेहरे को भाप देना होगा. इससे आपके चेहरे की कई तरह की गन्दगी बाहर होती है और आपको नया लुक मिलता है. बता दें, भाप हमारी बॉडी में जाकर गर्मी पैदा करती है और शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया खत्म कर देती है. इससे हेल्थ संबंधी प्रॉबल्म भी दूर तो होती है साथ ही भाप लेने के कई ब्यूटी फायदे भी है. तो चलिए आपको बता देते हैं कुछ नुस्खे जो आप भी अपना सकते है .
  1. सबसे पहले इसे एक बर्तन में 3 या 4 गिलास पानी डालकर ढ़ंक दें. इसे 5 से 8 मिनट तक गर्म होने दें. फिर सिर पर टॉवल डालकर उस पानी की भाप लें. हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करें. इससे आपका चेहरा चमकदार बनेगा.
2. ड्राई स्किन -- सर्दियों में गर्म पानी की भाप जरूर लें क्योंकि इस मौसम में ड्राई स्किन की प्रॉबल्म बहुत से लोगों को होती है. ऐसे में स्टीम लेने से ड्राई स्किन की समस्या से राहत मिलती है. 3. स्किन ग्लो -- हफ्ते में 3-4 बार स्टीम जरूर लें. इससे स्किन में मौजूद डेड सेल्स दूर होंगे और चेहरे पर ग्लो आएगा. 4. पिंपल्स दूर -- चेहरे पर गंदगी होने के कारण पिंपल्स निकल आते है. ऐसे में हफ्ते में 3-4 बार गर्म पानी की भाप जरूर लें. इससे चेहरे पर मौजूद सारी गंदगी निकलेगी और पिंपल्स की समस्या दूर होगी. 5. ब्लैकहैड्स -- ब्लैकहैड्स से परेशान है तो गर्म पानी की भाप लें. इसके बाद चेहरे पर स्क्रब करें. ऐसा करने से ब्लैकहैड्स दूर होते है. 6. चेहरे के बैक्टीरिया --  भाप लेने से चेहरे की गंदगी तो निकलती ही है साथ चेहरे पर मौजूद खराब बैक्टीरिया भी गायब हो जाती है.   ये उपाय अपनाने से आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा . और कोई आपके चेहरे में परेशानी भी है तो वो भी दूर होगी .     अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g   अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en