भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा राष्ट्रीय जजेस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने बताई तीरंदाजी की बारीकियां

भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा राष्ट्रीय जजेस सेमिनार का आयोजन बीते दिनों जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स टाटानगर में आयोजित किया गया। जिसमें ईस्ट एवं नार्थ ईस्ट जोन के विभिन्ना राज्यों छत्तीसगढ़, ओशिा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्य से स्टेट आर्चरी एसोसिएशन द्वारा नामांकित तीरंदाजी के अनुभवी कोच एवं जानकर को सेमिनार के लिए आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय जजेस सेमिनार में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका द्वारा अंतराष्ट्रीय कोच हीरू साहू एवं हेमंत निर्मलकर को प्रतिनिधित्व करने को नामांकित किया गया।

सेमिनार में अंतराष्ट्रीय जज इंद्रनील दत्त वेस्ट बंगाल एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के जज कमेटी सदस्य एवं अंतराष्ट्रीय जज जारिस पाउलोस केरल ने प्रशिक्षण दिया गया। विदित हो कि टोक्यो ओलंपिक के फाइनल गोल्ड मेडल राउंड मैच के जज इंद्रनील दत्त थे। अनुभवी अंतराष्ट्रीय जज द्वारा उक्त तीन दिवसीय राष्ट्रीय जजेस सेमिनार में वर्ल्ड आर्चरी द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर लागू नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत रिकर्व, कंपाउंड, इंडियन राउंड, बेयर बो के प्रतियोगिता के निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से बताया गया। साथ ही साथ विभिन्ना इवेंट जैसे टारगेट आर्चरी, पैरा आर्चरी, इंडोर आर्चरी, फिल्ड आर्चरी, थ्रीडी आर्चरी आदि के नियमों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के दौरान इक्यूपमेंट टेस्ट, मैच में खिलाड़ी द्वारा किए गए मिस्टेक पर वार्निंग के नियम, स्कोरिंग के नियम, खेल के दौरान सुरक्षा का ध्यान आदि का विस्तार से अध्ययन कराया गया। जजेस सेमीनार में प्रतिस्पर्धा के दौरान आने वाले विभिन्ना परिस्थितियों पर निर्णायक क्षमता बढ़ाने केस स्टडी भी कराया गया। ताकि मैच के दौरान तत्कालिक और सही निर्णय जजेस को लेने में अनुभव प्राप्त हो सके।

देशभर के अंतराष्ट्रीय कोच व खिलाड़ी हुए शामिल

सेमिनार में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने के पश्चात इसका लाभ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मिलेगा। एवं प्रदेश के कोच एवं खिलाड़ियों को स्पर्धा के नियमों की गहन जानकारी प्राप्त होगी। राष्ट्रीय जजेस सेमिनार 2021 में देश के प्रथम यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मिजोरम के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एच रेमा टेटाई, झारखंड से अंतराष्ट्रीय कोच हरिंदर सिंह, केआईआईटी ओडिशा के अंतराष्ट्रीय सीनियर कोच राजेश हस्दाक, वनवासी कल्याण केंद्र के सीनियर कोच महेंद्र प्रताप सिंह सहित अनुभवी कोच, तीरंदाजी खेल के जानकार, खिलाड़ियों ने भाग लिया।