Saturday, 31 October 2026 | 1:59 PM
भारत

इमरान खान का बड़ा बयान , कश्मीरी जनता को इंसाफ दिलाने तक लड़ते रहेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि कश्मीरी जनता के संघर्ष में हम उसके साथ खड़े हैं और कश्मीरियों को न्याय दिलाने के लिए हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इमरान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि कश्मीर की जनता का अपने भविष्य का फ़ैसला करने का अधिकार सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के आधा
Share:
इमरान खान का बड़ा बयान , कश्मीरी जनता को इंसाफ दिलाने तक  लड़ते रहेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि कश्मीरी जनता के संघर्ष में हम उसके साथ खड़े हैं और कश्मीरियों को न्याय दिलाने के लिए हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

इमरान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि कश्मीर की जनता का अपने भविष्य का फ़ैसला करने का अधिकार सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के आधार पर मान्य अधिकार है।

इमरान ने लिखा कि हम कश्मीरी जनता को जो हिंदुत्व का एजेंडा रखने वाली नस्ल परस्त भारतीय सरकार के अत्याचारपूर्ण और ग़ैर क़ानूनी हथकंडों के ख़िलाफ़ लामबंद है इंसाफ़ दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

इमरान ख़ान ने यह भी लिखा कि मैं जानता हूं कि इंसाफ़ का बोलबाला होगा। इमरान ख़ान ने पाकिस्तान विलय दिवस मनाए जाने का हवाला देते लिखा कि आज हम पाकिस्तान विलय दिवस को याद करते हैं जब कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के साथ विलय का प्रस्ताव मंज़ूर किया था।