IANS C Voter Survey: प्रधानमंत्री के रूप में देश के 60 फीसद लोगों की पहली पसंद हैं मोदी

देश के 59.22 फीसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पद के लिए अपनी पहली पसंद मानते हैं। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को महज 25.62 फीसद लोग ही प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य मानते हैं। आइएएनएस सी-वोटर के स्टेट ऑफ दे नेशन 2021 सर्वे में सामने आया है कि उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश के 80 फीसद से अधिक लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। जबकि राहुल गांधी को उड़ीसा में 7.36 और हिमाचल प्रदेश में 10.20 फीसद लोग ही पीएम देखना चाहते हैं।

मोदी है लोगों की पहली पसंद

राज्य मोदी समर्थन राहुल समर्थन

उड़ीसा 87.01 7.36

हिमाचल प्रदेश 81.03 10.20

उत्तर-पूर्वी राज्य 75.68 10.96

कर्नाटक 64.74 15.36
छत्तीसगढ़ 66.87 17.5

मध्य प्रदेश 66.81 21.03

राजस्थान 68.37 22.93

गुजरात 64.41 19.87

उत्तराखंड 66.4 22.44

महाराष्ट्र 66.23 23.84

झारखंड 66.75 24.54

बिहार 63.48 21.92
बंगाल 62.19 28.38

दिल्ली 61.75 22.98

उत्तर प्रदेश 56.21 29.48
देशभर से करीब 30 हजार प्रतिक्रियाएं ली गई और सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया।
कोविड-19 महामारी के दौरान देश में 41.66 फीसद लोग केंद्र सरकार के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। सर्वाधिक 75.02 फीसद लोग उड़ीसा में पूरी तरह संतुष्ट हैं, जबकि 16.4 फीसद कुछ मामलों में संतुष्ट हैं और सिर्फ 8.3 फीसद लोग असंतुष्ट हैं। इस तरह से कुल संतुष्टि का स्तर 83.12 फीसद है। वहीं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 60 फीसद से ज्यादा लोग संतुष्ट हैं। उत्तर प्रदेश में 40.23 फीसद लोग सरकार के काम से संतुष्ट हैं, जबकि जम्मू कश्मीर में 43.64 फीसद लोगों ने केंद्र के कामकाज को लेकर संतुष्टि जाहिर की है।
राज्य पूर्ण संतुष्ट, कुछ मामलों में संतुष्ट, असंतुष्ट, कुल संतुष्टि स्तर (फीसद में)

उड़ीसा 75.02 16.4 8.3 83.12

उत्तर-पूर्वी राज्य 45.16 38.93 15.16 68.93

तेलंगाना 62.37 19.71 14.8 67.28
हिमाचल प्रदेश 48.15 34.91 16.34 66.72

आंध्र प्रदेश 64.26 16.09 15.55 64.8
सर्वे में सामने आया है कि गैर-एनडीए और गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं। इनमें से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कामकाज से लोग खुश हैं। उन्हें 78 फीसद लोगों ने स्वीकारा है, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 77 फीसद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस फेहरिस्त में सबसे खराब प्रदर्शन पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को सिर्फ 9 फीसद की रेटिंग मिली है।
मुख्यमंत्री राज्य संतुष्ट कुछ संतुष्ट असंतुष्ट कुल संतुष्टि स्तर

नवीन पटनायक ओडिशा 68.57 20.54 10.3 78.81

अरविंद केजरीवाल दिल्ली 57.03 31.65 11.17 77.51

वाइएस जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश 66.31 16.52 16 66.83
पिनरायन विजयन केरल 48.51 34.57 16.83 66.25

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र 45.76 31.51 19.6 57.67
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा और लोकप्रियता ही भाजपा को संभाल रहा है। सर्वे में सामने आया कि पार्टी मुख्यमंत्रियों और सांसदों के स्तर पर सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। मोदी लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे हैं। कोविड-19 संकट में मोदी की मजबूत निर्णय लेने वाले नेता की छवि और बेहतर हुई है। पीएम मोदी 16 मई 2014 की तरह ही आज भी लोकप्रिय हैं, जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल की थी। हालांकि भाजपा के सामने राज्यों में त्रिस्तरीय सत्ता विरोधी लहर है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ