पूर्वी कैरिबियन देशों में एल्‍सा तूफान का कहर, स्कूल, व्यवसाय और हवाई अड्डे किए गए बंद

तूफान एल्सा अटलांटिक सीजन का पहला तूफान है। तूफान ने पूर्वी कैरिबियन देशों में छतों को उड़ा दिया और पेड़ उखाड़ दिए। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल, व्यवसाय और हवाई अड्डे बंद कर दिया है। तूफान फ्लोरिडा की तरफ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले दर्जे के तूफान ने पहली बार पिछले 60 सालों में बारबाडोस में दस्‍तक दी है। जो भारी बारिश और हवाओं के साथ दूसरे द्वीप सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स की ओर बढ़ रहा है। ये देश पहले ही ज्वालामुखी विस्फोटों से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

एल्सा तूफान का केंद्रडोमिंगो से लगभग 505 मील (815 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में था और 30 मील प्रति घंटे (48 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, इसकी अधिकतम हवाएं 85 मील प्रति घंटे (140 किमी प्रति घंटे) की थी।

सेंट विंसेंट के प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्विस ने कहा ‘एल्सा के हवा का स्तर बहुत सारी इमारतों को उड़ा सकता है और बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। मैं आपसे विनती कर रहा हूं। हमें इस तूफान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह बेवकूफी करने का समय नहीं है। गोंसाल्वेस ने कहा कि 94 नए आश्रयघर खोले गए हैं। अप्रैल में हुए ज्वालामुखी विस्‍पफोट के कारण 2,000 लोग अन्य आश्रयघरों में रह रहे हैं।

बारबाडोस के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें घरों में फंसे परिवारों, घरों के ढहने, बिजली और पानी की सप्‍लाई के बंद होने के बारे में फोन आए, लेकिन गंभीर चोटों या मौतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। गृह मामलों, सूचना और सार्वजनिक मामलों के मंत्री विल्फ्रेड अब्राहम ने जरूरतमंद लोगों के लिए अपने घर खोलने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की बहुत खबरें मिल रही हैं।

क्यूबा के कई शहर कैमागुए, ग्रानमा, ग्वांतानामो, होल्गुइन, लास ट्यूनास और सैंटियागो डी क्यूबा में इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। सेंच विंसेंट में अधिकारियों द्वारा दर्जनों आश्रय स्थल खोले जा रहे हैं, साथ ही अधिकारियों ने घाटी के पास रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे उस जगह को खाली कर दें।