पूरे परिवार के साथ ऋतिक रोशन ने बप्पा को विदाई दी, गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं

ऋतिक रोशन ने गणेश चतुर्थी की मौके पर मुंबई स्थित अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। अब हाल ही में एक्टर ने पूरे परिवार के साथ बप्पा को विदाई दी है, जिसकी कुछ फोटोज और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
गणपति विसर्जन में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं। इन तस्वीरों में ऋतिक पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन, बहन और मौसी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऋतिक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे वह अपनी भतीजी सुरानिका रोशन के साथ गणपति विसर्जन कर रहे हैं। इस शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- गणपति बप्पा मोरया। यह हमारे घर और दिलों को खुशी और मोदक से भरने का मौसम है।
लुक की बात करे तो ऋतिक व्हाइट टीशर्ट और बेज पैंट के साथ ग्रे जैकेट में दिखाई दिए। उन्होंने कैप भी लगा रखी थी। जबकि सबा आजाद यलो सलवार सूट में नजर आईं। ऋतिक के पिता राकेश रोशन को कैजुअल लुक में देखा गया। बाकी सभी महिलाओं ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया था।
वर्कफ्रंट की बात करे तो ऋतिक जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फाइटर में इन दोनों के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और दिशा पटानी भी हैं। ये फिल्म 2024 में रिलीज हो रही है।