ब्रिटेन में नया PM कैसे चुना जाएगा, क्या जॉनसन को इस्तीफे पर मजबूर किया जाएगा,

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन कैबिनेट के 5 मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। प्रधानमंत्री जॉनसन पर भी कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। एक महीने में यह दूसरा मौका है जब बोरिस सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। खास बात यह है कि पिछले महीने जिन दो मंत्रियों ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने सरकार बचाने में अहम रोल अदा किया था, अब वे भी जॉनसन का साथ छोड़ चुके हैं।

बहरहाल, ब्रिटेन की सियासत में उठे तूफान से कुछ सवाल भी पैदा होते हैं। मसलन, आगे क्या होगा। क्या बोरिस को कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सकता है। उन पर दबाव डाला जा सकता है। और अगर जॉनसन इस्तीफा देते हैं तो नया प्रधानमंत्री कैसे चुना जाएगा।
पिछले महीने जॉनसन ने कॉन्फिडेंस वोट जीता था। कंजर्वेटिव पार्टी के रूल्स के हिसाब से 12 महीने तक उनके खिलाफ दूसरा नो-कॉन्फिडेंस मोशन नहीं लाया जा सकता। हालांकि, अब जॉनसन की ही पार्टी के कुछ सांसद चाहते हैं कि 12 महीने के इस इम्युनिटी पीरिएड को कम या खत्म किया जाए। कुछ सांसद तो ऐसे हैं जो बाकी कैबिनेट मिनिस्टर्स से यह अपील कर रहे हैं कि मंत्रियों की तर्ज पर वो भी इस्तीफा दें। इसका सीधा सा मकसद बोरिस को इस्तीफे के लिए मजबूर करना है। जॉनसन अगर संसद में बहुमत खोते हैं तो वो इस्तीफा देकर फ्रेश इलेक्शन भी अनाउंस कर सकते हैं।
जॉनसन ही फैसला करें कि वो इस्तीफा देंगे या नहीं। कई मिनिस्टर्स कैबिनेट छोड़ चुके हैं। हालांकि, PM ने अब तक कुर्सी छोड़ने के संकेत नहीं दिए।
कुछ और मंत्री इस्तीफा देकर जॉनसन से कुर्सी छोड़ने की मांग करें। वैसे, इशारे यही हैं कि कुछ और मंत्री जल्द कैबिनेट छोड़ेंगे।
पार्टी के 12 महीने इम्युनिटी वाले नियम को बदला जाए। इसके बारे में आवाजें उठने लगी हैं।
नए नेता के नॉमिनेशन के लिए 2 सांसदों का प्रस्ताव जरूरी। ऐसे में कई पार्टी नेता प्रधानमंत्री के लिए दावेदारी कर सकते हैं।
पार्टी सांसदों को कई दौर की वोटिंग करनी होगी। एक नाम पर सहमित बनाने की कोशिश होगी। जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वो दावेदार होगा।
यह वोटिंग तब तक होगी, जब तक सिर्फ 2 कैंडिडेट रेस में न रह जाएं। अमूमन यह वोटिंग मंगलवार और गुरुवार को होती है।
आखिरी 2 कैंडिडेट के लिए भी वोटिंग होगी। इनमें से जो जीतेगा, वो प्रधानमंत्री चुना जाएगा।
ब्रिटिश PM का ऑफिशियल रेसीडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट। अगला चुनाव 2024 में होना है। माना जा रहा कि कंजर्वेटिव पार्टी बोरिस जॉनसन का विकल्प जल्द ही खोज लेगी।
ब्रिटिश PM का ऑफिशियल रेसीडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट। अगला चुनाव 2024 में होना है। माना जा रहा कि कंजर्वेटिव पार्टी बोरिस जॉनसन का विकल्प जल्द ही खोज लेगी।विड कैमरॉन के इस्तीफे के बाद थेरेसा मे सिर्फ 3 हफ्ते में नेता चुन ली गईं थीं। बाकी कैंडिडेट्स ने नाम वापस ले लिए थे।
2019 में जॉनसन को जेरेमी हंट ने चैलेंज किया था। थेरेसा मे रिजाइन कर चुकीं थीं। दो महीने में बोरिस प्रधानमंत्री बन गए थे।