कैसी रही सेलिब्रिटीज की दिवाली

फेमस फैशन डिजाइनर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित वर्मा ने सेलिब्रिटीज की दिवाली लुक पर रिएक्शन दिया है।
बॉलीवुड में हर साल दिवाली पार्टी की खूब चर्चा होती है। चाहे वो मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हो या एकता कपूर की। रमेश तौरानी से लेकर कई बड़े प्रोड्यूसर्स ,फैशन डिजाइनर और एक्टर्स अपने घर पर दिवाली पार्टी रखते हैं।
इस बार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान कैजुअल लुक में पहुंच गए थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह सिंपल लुक में नजर आईं। इस दिवाली दिशा पाटनी का साड़ी लुक भी काफी चर्चा में रहा।
सेलेब्स की दिवाली लुक पर हमने मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित वर्मा से बात की है। रोहित ने कहा कि सलमान खान कभी भी डिजाइनर और महंगे कपड़े नहीं पहनते। वो पार्टीज में भी आरामदायक कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।
रोहित के मुताबिक, ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया है, जिसकी वजह से वो उम्रदराज लग रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या आज भी सिर्फ कॉटन के कपड़े पहनकर निकलें तो उनसे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं दिखेगा। रोहित ने कहा कि दिशा पाटनी खुले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। वो इन्हें अच्छे से कैरी करती हैं, जो देखने में वल्गर नहीं लगता। हालांकि वो रेगुलर कपड़े पहनतीं तो और बेहतर लगतीं।
रोहित वर्मा ने सबसे पहले सलमान खान के लुक पर बात की। उन्होंने कहा- सलमान खान फैशन और कपड़ों को कभी ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। सलमान खान का नाम ही इतना बड़ा है कि वो बनियान और शॉर्ट्स पहनकर भी आ जाएं तो तब भी लोग उन्हें ही देखेंगे। वो हमेशा हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करते हैं। हां, अगर सलमान अपना फैशन सेंस बदलते हैं तो और अच्छे लगेंगे।
जहां एक तरफ सेलिब्रिटी ऐसे मौकों पर ट्रेडिशनल कपड़े पहनते हैं, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान एक कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहनना पसंद करते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन के हालिया लुक पर पूछे जाने पर रोहित कहते हैं- ऐश्वर्या कॉटन का सलवार पहनकर आएंगी तब भी उनसे खूबसूरत कोई नहीं दिखेगा। उन्हें भगवान ने बहुत फुर्सत से बनाया है। हां इधर उनका थोड़ा वजन जरूर बढ़ गया है, इसे लेकर वो ट्रोल भी हुई हैं। हालांकि लोगों को समझना चाहिए कि इंसान हमेशा यंग नहीं रहता है। उम्र बढ़ने के साथ सुंदरता कम होती जाती है।

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक जमाने में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन का फैशन सेंस चर्चा में रहता है। मां बनने के बाद से ऐश्वर्या फिल्मों में कम ही नजर आई हैं। उन्हें अक्सर पार्टीज में ही स्पॉट किया जाता है।
दिशा रेगुलर चोली-दुपट्टे वाले कपड़े पहने तो ज्यादा खूबसूरत लगेंगी
दिशा पाटनी की साड़ी लुक पर रोहित वर्मा ने कहा- दिशा काफी फिट हैं, खूबसूरत भी हैं। वो खुले कपड़े पहनना पसंद करती हैं, हालांकि वो वल्गर नहीं लगता है। उनकी जगह पर कोई दूसरा वो कपड़े पहनेगा तो जरूर वल्गर लग सकता है।
दिशा एक मॉडलिंग बैकग्राउंड से आती हैं, उन्हें पता है कि उनके ऊपर क्या अच्छा लगेगा। हालांकि अगर वो रेगुलर चोली-दुपट्टे वाले कपड़े पहने तो और ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।
एम.एस धोनी और बागी-2 जैसी फिल्मों में दिखने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी का साड़ी लुक इस दिवाली चर्चा का विषय रहा।
इस दिवाली सेलिब्रिटी कपल में सिद्धार्थ-कियारा का आउटफिट बेस्ट
सिद्धार्थ कियारा से लेकर रितेश-जेनेलिया, साथ ही रूमर्ड कपल तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा से लेकर जान्हवी-शिखर पहाड़िया तक। कौन सा कपल्स सबसे बेस्ट ट्यूनिंग करता नजर आया? इस सवाल पर रोहित ने कहा- सिद्धार्थ और कियारा का ड्रेसिंग मुझे सबसे अच्छा लगा। रितेश-जेनेलिया ने थोड़े ओवर कपड़े पहन लिए जो माहौल के हिसाब से जंच नहीं रहे थे।
सिद्धार्थ और कियारा को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी।
स्टारकिड में शनाया कपूर सबसे खूबसूरत लगीं
काफी सारे स्टारकिड्स इस साल दिवाली पार्टी में शिरकत करते नजर आए। सबसे बेस्ट कौन लगा? रोहित ने कहा- मुझे शनाया कपूर काफी खूबसूरत लगीं। मुझे उनका सेंस ऑफ स्टाइल बहुत अच्छा लगता है। मैंने उन्हें लहंगे और सिंपल ड्रेस दोनों में देखा था। दोनों ड्रेसेस में वो खूबसूरत नजर आ रही थीं।
शनाया अनिल कपूर की भतीजी और एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं।
रोहित के मुताबिक, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी इस साल सबसे बेस्ट और भव्य थी। उनके घर सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी पहुंचे थे। सभी ने लगभग उन्हीं का डिजाइन किया हुआ कपड़ा पहना था। रोहित ने कहा- मनीष मल्होत्रा के घर हीरोइनें भारी-भरकम लहंगे पहनकर पहुंची थीं।
ऐसा लग रहा था जैसे दिवाली पार्टी न होकर शादी हो। जाहिर तौर पर ये सारे कपड़े मनीष ने ही डिजाइन किए होंगे। इंडस्ट्री वाले मनीष को काफी सपोर्ट करते हैं। मनीष भी काफी अच्छे इंसान हैं। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी को पहले नंबर पर रखूंगा।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों का जमघट लगा था।
इंडस्ट्री में वैसे तो इस साल छोटी-बड़ी मिलाकर कई दिवाली पार्टी रखी गई। हालांकि कुछ ही पार्टीज ऐसी थीं, जिनमें ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
एकता कपूर ने 10 नवंबर को मुंबई में अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में कृति सेनन, विद्या बालन, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, दिशा पाटनी, शनाया कपूर, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, राज कुंद्रा, नरगिस फाखरी, भूमि पेडनेकर, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अलाया एफ और मौनी रॉय सहित कई सितारे पहुंचे थे।
बालाजी प्रोडक्शन की हेड एकता कपूर हर साल दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज करती हैं।
एकता कपूर की पार्टी में दिशा ग्रीन साड़ी में पहुंची थीं।
अनन्या पांडे भी पिंक साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही थीं।शेट्टी सिस्टर्स यानी शिल्पा और शमिता ने एकता की दिवाली पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
इस साल सबसे पहले 6 नवंबर को मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी रखी गई थी। पार्टी में रेखा, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, करण जौहर, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन, डायना पेंटी, अनन्या पांडे सहित कई बड़े सितारे पहुंचे थे।
इसके अलावा तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, पूजा हेगड़े, भूमि पेडनेकर, रवीना टंडन, सुहाना खान, गौरी खान, राशा थडानी, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, इब्राहिम अली खान, नोरा फतेही और सारा अली खान सहित कई और सेलेब्स भी पहुंचे।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा सलमान के कैजुअल लुक की रही।ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह सिंपल लुक में पार्टी अटेंड करने पहुंची थीं।
90 की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन भी पार्टी में शरीक हुई थीं।
जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा डेब्यू करने वाले हैं। ये सभी एक साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए।
जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा डेब्यू करने वाले हैं। ये सभी एक साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए।
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी
8 नवंबर को Tips प्रोडक्शन हाउस के मालिक रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में कई बड़े सेलेब्स नजर आए। पार्टी में कटरीना कैफ फ्लोरल प्रिंट का ब्राउन लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में सलमान खान सिंपल यलो शर्ट में पहुंचे थे। उनके सिंपल लुक ने सबकी तरफ अपना ध्यान खींचा। गोविंदा भी अपनी पूरी फैमिली के साथ पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे।
गोविंदा अपनी पूरी फैमिली के साथ पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे। उन्होंने ब्लैक कुर्ते के ऊपर रेड शॉल लगाया था।
प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह ने 10 नवंबर को अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा सिद्धार्थ-कियारा, अनन्या-आदित्य, जान्हवी कपूर, सुहाना खान और संजय कपूर भी पहुंचे थे।