योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक( तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ) ने गौरैया बचाओ एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल टैगोर गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पशुओं पर गौरैया के लुप्त होने के कारण तथा प्रदूषण से हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव विषय पर निबंध , पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया , उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया , इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए , कहा कि प्रदूषण हमारे द्वारा निर्मित समस्या है इसका हल भी हम सब को मिल कर निकालना है ओर इससे बचने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे होगे , प्रधानाचार्य सिस्टर मल्लिका ने बच्चों को कहा कि प्रदूषण से बचने के लिए हम सब को सरकार द्वारा बनाए गए माप दंड का पालन करना होगा इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी जतिन भल्ला ,जसमीत कौर , रेखा बेरी , केयर टेकर ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) जय नाथ , सोनू कुमार , राम निवास यादव, पशु कल्याण प्रतिनिधि बी के पाण्डेय , इंदर जीत सोनी ने भी इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक किया ।
दिल्ली में मानद पशु कल्याण ने गौरैया बचाओ एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल टैगोर गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया
