हिंदी फिल्म ने की ब्रह्मास्त्र ने 2 दिन में कमाए 160 करोड़,200 करोड़ जा सकता है वीकेंड कलेक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट स्टारर ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को रिलीज के दिन फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 75 करोड़ था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस तरह दो दिनों में ही फिल्म 160 करोड़ कमा चुकी है।
कोरोना महामारी के बाद यह पहली हिन्दी फिल्म है जो दो दिनों में ही कमाई के मामले में इस स्तर तक पहुंची है। इससे पहले भूलभुलैया-2 266.88 करोड़ कमा चुकी है। हालांकि यह फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन है।
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ है। ​​​फिल्म का भारत में फर्स्ट डे कलेक्शन 36 करोड़ का रहा। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ ज्यादा यानी 42 करोड़ की कमाई की। ऐसे में पिछली 6 फिल्मों में ब्रह्मास्त्र रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
वहीं ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म अपने पहले वीकेंड में 200 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं।
ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने दो दिनों के कलेक्शन अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, प्यार से बड़ा इस दुनिया में कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है। इस वीकेंड सिनेमाघरों में जाकर अपना प्यार दिखाने के लिए आप सभी दर्शकों का धन्यवाद।
ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को भारत की 5,019 स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 3,894 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स स्टार स्टूडियो के पास हैं। 21 फॉक्स स्टार स्टूडियो के टाइटल से फॉक्स हटा दिया गया है।
ऐसे में ब्रह्मास्त्र इस स्टूडियो के नए नाम के साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। वहीं, फिल्म को वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर फिल्म द्वारा वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। भारत की 5,019 स्क्रीन्स मिलाकर इसे ग्लोबली 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।
इंडस्ट्री ट्रैकिंग पोर्टल के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन के ओपनिंग वीकेंड की बुकिंग 22.25 करोड़ की है। फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 98 लाख और तमिल में 11.1 लाख रुपए से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। वहीं कन्नड़ और मलयालम वर्जन में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी कम हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात तक ‘ब्रह्मास्त्र’ के ओपनिंग डे के लिए लगभग 11 करोड़ के टिकट बिके थे। जिसमें से अकेले हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस कमाई की है। इसके बाद अयान की फिल्म ने हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग में RRR को पीछे छोड़ दिया है। RRR की पहले दिन के लिए 7 करोड़ की एडवांस बुकिंग थी। हालांकि ‘ब्रह्मास्त्र’ इस मामले में ‘केजीएफ 2’ से आगे नहीं निकल पाई है।