गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बारिश ले रहा लोगों की जान

भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, मुंबई में कई जगह जलजमाव गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पालघर, नासिक, पुणे समेत चार जिलों में 11 तारीख से 14 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ जिलें में आज रेड अलर्ट है। नागपुर के निचले इलाके में भारी तबाही मची हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर में यहां बारिश होने के आसार हैं।
आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर में एक स्कॉर्पियो बारिश के पानी में बह गई। इसमें छह लोग सवार थे। तीन के शव मिले हैं। सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर में यहां बारिश होने के आसार हैं। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
महाराष्ट्र के पालघर में भूस्खलन, कई लोगों के फंसे होने की खबर महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई है। घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. अब तक दो लोगों को बचाया गया। पालघर कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी है। महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोगों की मौत भारी बारिश के कारण जून महीने से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।गुजरात में अबतक 70 लोगों की मौत जून महीने से लेकर अब तक गुजरात में 70 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में दो दिन में ही 38 फीसदी बारिश हुई है। गुजरात के नवसारी के कई हिस्से जलमग्न गुजरात में भारी बारिश के बीच नवसारी के कई हिस्से तेजी से जलमग्न हो रहे हैं।
गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट गुजरात के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य के भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित नवसारी का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। राजस्थान के माउंट आबू और प्रतापगढ़ में भारी बारिश राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई इलाके में मंगलवार को भारी बारिश हुई। माउंट आबू और प्रतापगढ़ में एक दिन में रिकार्ड 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। कोटा के संगोडमें 7सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, टाटगढ़, बांसवाड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सात जिलों में रेड अलर्ट और छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया। यहां अब तक 800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 180 जानवरों की भी मौत हुई है। मुंबई में तेज बारिश जारी मुंबई में भी तेज बारिश हो रही है। यह वीडियो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे चेंबूर इलाके की है।
महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बहाव में बही स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन लापता महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बहाव के कारण स्कॉर्पियो के बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के निवासी हैं। वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रशासन की ओर से लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है। भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, मुंबई में कई जगह जलजमाव गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पालघर, नासिक, पुणे समेत चार जिलों में 11 तारीख से 14 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ जिलें में आज रेड अलर्ट है। नागपुर के निचले इलाके में भारी तबाही मची हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर में यहां बारिश होने के आसार हैं।महाराष्ट्र के पालघर में भूस्खलन, कई लोगों के फंसे होने की खबर महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई है। घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. अब तक दो लोगों को बचाया गया। पालघर कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी है। महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोगों की मौत भारी बारिश के कारण जून महीने से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट गुजरात के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य के भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित नवसारी का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की राजस्थान के माउंट आबू और प्रतापगढ़ में भारी बारिश राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई इलाके में मंगलवार को भारी बारिश हुई। माउंट आबू और प्रतापगढ़ में एक दिन में रिकार्ड 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। कोटा के संगोडमें 7सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, टाटगढ़, बांसवाड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सात जिलों में रेड अलर्ट और छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया। यहां अब तक 800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 180 जानवरों की भी मौत हुई है। मुंबई में तेज बारिश जारी मुंबई में भी तेज बारिश हो रही है। यह वीडियो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे चेंबूर इलाके की है।
महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बहाव में बही स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन लापता महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बहाव के कारण स्कॉर्पियो के बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के निवासी हैं। वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रशासन की ओर से लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है।