हरदोई :वोटरों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रोत्साहित किया जायेः-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

हरदोई : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित की गयी हैं, जिसमें 25 व 26 नवम्बर, 2023 तथा 02 व 03 दिसम्बर, 2023 की शेष विशेष अभियान तिथियां भी सम्मिलित हैं। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि मतदाताओं को ऑनलाइन पंजीकरण करने में सुविधा हो इस हेतु टवजमत Voter Helpline App voters-eci-gov-in & CEO UP Website के QR CODE प्रत्येक बूथ पर चस्पा कर वोटरों को अधिकाधिक आनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रोत्साहित किया जाये। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक प्रपत्रों जैसे अपलोड की जाने वाली फोटो का साइज, जन्म तिथि तथा पता के प्रमाण के समस्त उपलब्ध विकल्पों का सरल भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।