हरदोई:- पिहानी के बखरिया गायत्री मंदिर पर आज होगी मां दुर्गा व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा


जहां एक और पूरा देश राममय है और अयोध्या में राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र के बखरिया गायत्री मंदिर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के प्रमुख ट्रस्टी श्री अतुल कपूर ,संजय सिंह ,अनिल राठौर, सुनील राठौर, सुधीर राठौर ,धर्मेंद्र राठौर के संचालन में दुर्गा जी व हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। श्री अतुल कपूर ने बताया है कि आज सोमवार दोपहर 12:20 पर मूर्तियों की प्रार्थना प्रतिष्ठा की जाएगी। सोनू सिंह, पूर्व प्रधान रामू सिंह ,बलराम सिंह ,डॉक्टर शत्रुघन सिंह, कमल सिंह , विनीत सिंह, जागेंद्र सिंह ,शरद कुमार ,वंदना सिंह, नेहा सिंह ,सुनीता सिंह आदि गायत्री परिवार के परिजन कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु हवन में आहुतियां भी डाल रहे हैं।