Sunday, 01 November 2026 | 4:26 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : आवारा गौवांशो से ग्रामीण किसान परेशान

हरदोई: सरकार के द्वारा गौवांसो के प्रति गौ हत्या कानून बनाकर उनके बिक्री पर रोक लगाई गई तथा उनके रखरखाव के लिए ग्रामीण स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करवाया गया ।जिसमें सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन यह गौशाला सिर्फ कागजों पर ही बने हुए हैं ।जमीनी स्तर पर देखा जाए तो उनमें तमाम कमिय
Share:
हरदोई : आवारा गौवांशो से ग्रामीण किसान परेशान

हरदोई: सरकार के द्वारा गौवांसो के प्रति गौ हत्या कानून बनाकर उनके बिक्री पर रोक लगाई गई तथा उनके रखरखाव के लिए ग्रामीण स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करवाया गया ।जिसमें सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन यह गौशाला सिर्फ कागजों पर ही बने हुए हैं ।जमीनी स्तर पर देखा जाए तो उनमें तमाम कमियां नजर आती हैं और हर गौशाला में 10 से 15 तक गोवंश ही मिलते हैं। अधिकारियों के द्वारा गौ शालाओं का निरीक्षण केवल कागजों पर ही किया जाता है ।जमीनी हकीकत पर नहीं ।इन अधिकारियों की लापरवाही के शिकार हो रहे हैं क्षेत्र के किसान अपने खेत की फसल की देखरेख दिन रात करता रहता है और अपने खून पसीने की कमाई पल भर में गवा बैठता है । विकासखंड भरखनी क्षेत्र के गांव चांदपुर नगला से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित गौशाला है ।लेकिन इस गौशाला की हकीकत चांदपुर गांव में देखने को मिलती है यहां सैकड़ों आवारा गौवंश घूमते नजर आते हैं और किसान दिन रात परेशान रहते हैं ।यहां के ग्रामीणों ने प्रशासन से गौवंश को पकड़वा कर गौशाला में रखने के लिए मांग की है।