हरदोई: नवागत एसपी अशोक कुमार मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार, पुलिस लाइन में ली सलामी

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्द की सलामी दी गई।

कार्यभार संभालने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देने की बात कही।

नवागत एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्क रहकर जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद वासियों में नवागत एसपी के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला और सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हरदोई पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।