हरदोई ( शाहाबाद)__दिनांक 29 अक्टूबर को हरदोई के कस्बा शाहाबाद में पूर्व सैनिक वेलफेयर फउंडेशन के तत्वावधान में पाली रोड पर एक पूर्व सैनिकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में लखनऊ से चलकर आई सात कुमाऊं रेजीमेंट की सैन्य टुकड़ी ने सूबेदार मोहन सिंह के नेतृत्व में पहुंचकर वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सरकार और सेना द्वारा पूर्व सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विधिवत चर्चा कर जानकारी दी संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने बताया की सात कुमाऊं रेजीमेंट की टीम हर महीने जनपद में आती है प्रमुख समस्याओं में कैंटीन का ना होना सिविल का कोई अस्पताल ना होना पूर्व सैनिकों के राजस्व तथा पुलिस से संबंधित शहीदों के गांव में शहीद द्वार सड़क तथा स्मारक निर्माण ना होना आज ही शाहाबाद ब्लाक के अध्यक्ष के रूप में सूबेदार यदुवीर सिंह को मनोनीत किया गया गोष्टी के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन सूबेदार यदुवीर सिंह द्वारा किया गया उक्त गोष्टी मैं पूर्व सैनिकों के अलावा शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे मंच का संचालन मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह सोमवंशी ने किया तथा पूर्व सैनिक व किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह संधू ने किया इस मौके पर शाहाबाद ब्लॉक वेलफेयर फाउंडेशन के तमाम सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार यदुवीर सिंह तथा सदस्य बृज किशोर ,रमेश कुमार पंकज शर्मा राकेश कुमार श्रवण कुमार श्री कृष्ण राजपूत ओमप्रकाश राजपूत आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे
हरदोई: लखनऊ सेना मुख्यालय से आई सैन्य टुकड़ी ने जाना पूर्व सैनिकों का हाल
