हरदोई : मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जिलाधिकारी ने किया बीएलओ व सुपरवाइजर से संवादबूथों के संबंध में जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के दिये निर्देशआवेदनों को ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जाएः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में हरदोई विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत कवरेज के लिए घर-घर सर्वे किया जाए। इपी रेशियो व जेंडर रेशियो का विशेष ध्यान रखा जाए। 18-19 आयुवर्ग के सभी पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। लक्ष्य के अनुरूप इस कार्य को किया जाए। फार्मों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवेदनों को ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। प्रथम बार मतदाता बनने वाले लोगों को सूची में सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरा जाए। अधिक आयु के लोगों के लोगों का यदि फॉर्म 6 भरें तो उसकी गहन जाँच अवश्य कर लें। यदि वह व्यक्ति पहले कहीं का मतदाता रहा हो तो उसका नाम नए स्थान पर जोड़ने के लिए फॉर्म 8 भरें। एईआरओ मौके पर जाकर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करें। सुपरवाइजर अपने बीएलओ से निरंतर संवाद करते रहें। यदि अपलोडिंग संबंधी कोई समस्या आती है तो तत्काल वीआरसी केन्द्र से सम्पर्क करें। सुपरवाइजर व एईआरओ अपने बीएलओ की समस्या का तत्काल निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि 18-19 आयुवर्ग के फॉर्म 6 का लक्ष्य 4.67 प्राप्त किया जाए। बूथवार जेंडर रेशियो को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें। इपी रेशियो 60 प्रतिशत के आस-पास रहना चाहिए। खराब जेंडर रेशियो व इपी रेशियो वाले बूथों पर बीएलओ विशेष प्रयास कर लक्ष्य को प्राप्त करें। मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं को फॉर्म 7 भरवाकर हटाएं। माइग्रेशन व करेक्शन के मामले में फॉर्म भरें। सभी बूथों पर तीनों प्रकार के क्यू आर कोड अवश्य लगवाये जाएं। एक क्यूआर कोड से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खुलेगी। दूसरे से वोटर के पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। तीसरे कोड से वोटर हेल्पलाइन पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने पर्यवेक्षक विजयपाल, अरुणेश कुमार, शिवम कश्यप को अपने बूथों के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एईआरओ यह जाँच करे कि पर्यवेक्षक व बीएलओ निर्देशों का अध्ययन कर रहे हैं या नही। जिलाधिकारी ने बीएलओ से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा तत्काल समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ग्राम स्तरीय बैठक करायी जाए। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा तथा खराब काम करने वाले बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला, उपजिलाधिकारी राकेश सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।