हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने हाल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किये गए किसान धर्मेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कृषक धर्मेन्द्र की सराहना की। कृषक ने प्राकृतिक खेती से पैदा किये गए गेहूँ का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओ का निस्तारण प्रथमिकता के आधार पर कराया जाये। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्रवाई जल पूरी की जाये। जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गयी सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाये। अनुमन्य सीमा से अधिक खनन न होने दिया जाये। अनुमन्य सीमा से अधिक खनन करने वालों पर एफआईआर दर्ज करायी जाये। रात में होने वाले अवैध खनन को रोका जाये। व्यक्तिगत शौचालय के लिए प्राप्त आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। गौशालाओं में व्यवस्थाओं में मानक अनुरूप सुधार लाया जाये। किसानों से नियमित संवाद किया जाये। ज़मीन पर अवैध कब्जो को हटाने की कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर व सम्बंधित अधिकारी व किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।