Friday, 30 October 2026 | 8:53 PM
भारत

हरदोई:-ग्राम पंचायत और सरकारी अध्यापकों की सांठगांठ के कारण ग्रामीण शिक्षा चौपट

हरदोई:- हरदोई जिले के विकासखंड बिलग्राम के अंतर्गत ग्राम बफरिया में नए सरकारी स्कूल की नीलामी की घोषणा की गई है. बताते चलें कि ग्राम पंचायत मैं तो सरकारी विद्यालय मौजूद है प्रथम विद्यालय जिसका निर्माण लगभग 1980 में हुआ था और दूसरा विद्यालय जो 2006 में नए रूप से निर्मित किया गया था जो अब सुचारू रूप स
Share:
हरदोई:-ग्राम पंचायत और सरकारी अध्यापकों की सांठगांठ के कारण ग्रामीण शिक्षा चौपट

हरदोई:- हरदोई जिले के विकासखंड बिलग्राम के अंतर्गत ग्राम बफरिया में नए सरकारी स्कूल की नीलामी की घोषणा की गई है. बताते चलें कि ग्राम पंचायत मैं तो सरकारी विद्यालय मौजूद है प्रथम विद्यालय जिसका निर्माण लगभग 1980 में हुआ था और दूसरा विद्यालय जो 2006 में नए रूप से निर्मित किया गया था जो अब सुचारू रूप से चल रहा है और नया विद्यालय ग्राम पंचायत के मुख्य रास्ते पर स्थित है. जिससे छात्रों अध्यापकों और जरूरत अनुसार प्रशासन को भी सुविधाजनक है. लेकिन ग्राम प्रधान और कुछ अध्यापकों की वजह से इसकी नीलामी करवाई जा रही है. अगर इसकी नीलामी ही करवानी थी तो 2006 में इसे पुराने विद्यालय से स्थानांतरित क्यों किया गया. नियमानुसार अगर नीलामी करनी ही थी तो 2006 से 2023 के बीच में पुराने बंद पड़े विद्यालय की जानी चाहिए थी. लेकिन पुराने विद्यालय की नीलामी न करने के बजाए कार्यरत विद्यालय को ध्वस्त करना उचित नहीं है लेकिन ग्राम प्रधान और अध्यापकों को यही उचित लगा क्योंकि ग्राम प्रधान और अध्यापक आपस में मिलकर बंदरबांट कर सकें.