हरदोई:भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हरदोई: ग्राम पंचायत सोम एवं उमरताली विकास खण्ड सण्डीला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी तान्या सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, उज्जवला योजना आदि योजनाओं के स्टाल के माध्यम से सूचनाएं लोगों तक पहुँचायी गयी।मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम के अन्तर्गत कई लाभार्थियों ने योजना के संबंध में अपने अनुभवों के बारे में बताया गया।कृषि विभाग के स्टाल पर जैविक खेती के बारे में बताया गया, जिसमें मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में बताया गया एवं ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी गयी, श्री अन्न(मिलेट्स) की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी, किसानों से पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की गयी। पेंशन से सम्बन्धित लाभार्थियों की समस्या को सुना गया एवं विभिन्न पेंशनों के बारे में जानकारी दी गयी। समूह सखी के द्वारा बाताया गया कि विद्युत बिल जमा करने हेतु घर-घर जाकर विद्युत बिल जमा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा बताया गया कि विद्युत बिल जमा करने हेतु काफी सुविधा प्राप्त हो रही है। बैंक सखी द्वारा ग्राम पंचायत में ही धनराशि की जमा तथा निकासी का कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों को बैंकों के चक्कर काटने नही पड़ते एवं काफी आसानी से धनराशि जमा तथा निकासी की जा रही है। पंचायत सहायक एवं आशा बहु के द्वारा आयुष्मान योजना के कार्ड बनाये जाने की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।