हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभागीय स्टालों का दिखा आकर्षण

हरदोई : योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों हेतु 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज सण्डीला विकास खण्ड के ग्राम सरैया मारूफपुर व आलमपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टालों पर लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैंक के स्टॉल पर ईकेवाईसी का कार्य कराया गया। कृषि विभाग के माध्यम से लोगों को जैविक एवं गौ आधारित खेती को लेकर जागरूक किया गया। मृदा हेल्थ कार्ड के बारे में जानकारी दी गयी। आमजन को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया तथा कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी गयी। पूर्ति विभाग द्वारा उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा आमजन के साथ अपने विचार साझा किए गए। ग्राम सरैया मारूफपुर व आलमपुर में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सण्डीला तान्या सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।