Friday, 30 October 2026 | 9:39 PM
Home / News / News
News

हरदोई:खेत में संदिग्ध हालत में मृत मिले 5 मोर, वन विभाग की टीम कर रही जांच

हरदोई: खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर के 5 शवों के खेत में पड़े होने की खबर से इलाके में खलबली मच गई। इसका पता होते ही पुलिस के अलावा वहां पहुंची वन विभाग की टीम ने मोरों के पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराया और सारे मामले की गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है। . बताया गया है कि बघौली थाने की पुलिस को गु
Share:
हरदोई:खेत में संदिग्ध हालत में मृत मिले 5 मोर, वन विभाग की टीम कर रही जांच

हरदोई: खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर के 5 शवों के खेत में पड़े होने की खबर से इलाके में खलबली मच गई। इसका पता होते ही पुलिस के अलावा वहां पहुंची वन विभाग की टीम ने मोरों के पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराया और सारे मामले की गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है।
.
बताया गया है कि बघौली थाने की पुलिस को गुरुवार की सुबह खबर मिली कि भवानीपुर मजरा हड़हा में वहीं के राजकिशोर पुत्र दयाराम के खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर के 5 शव पड़े हुए हैं। खबर से इलाके में खलबली मच गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम वहां पहुंची। डीएफओ शशीकांत अमरेश, रेंजर शिव प्रकाश कुरील, वन दरोगा देवेंद्र यादव,प्रभारी गोपाल राय, एसएचओ बघौली ज्ञानेश दुबे और एसआई सूरज पाल सिंह के साथ पुलिस के जवान भवानीपुर जा पहुंचें। 5-5 मोरों की मौत की खबर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की हत्या की गई या फिर किसी और वजह से उनकी मौत हुई ? इसकी गहराई से छानबीन की जा रही है। इस बारे में डीएफओ का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है,उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आ सकती है।

सवांददाता: कपिल श्रीवास्तव