(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 पूर्व आईएएस एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे माननीय तपेंद्र प्रसाद शाक्य के नेतृत्व में सामाजिक समरसता और बौद्ध चिंतन के प्रखर वाहक “अंतरराष्ट्रीय शाक्य मौर्य सैनी कुशवाहा महासभा” के संस्थापक सदस्य एवं नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. वीर बहादुर महतो से एक ऐतिहासिक भेंट संपन्न हुई।
यह विशेष मुलाकात नेपाल से भारत यात्रा पर आए प्रो. महतो और सम्यक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य की सौजन्यता से संपन्न हुई। इस अवसर पर बरेली समेत उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।
डॉ. महतो वर्तमान में हल्द्वानी में आयोजित एक सामाजिक सेमिनार में भाग लेने भारत आए हैं। वे वर्षों से दुनिया भर में शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के माध्यम से न केवल अकादमिक शोध को दिशा दी है, बल्कि सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रो. महतो के विचारों से लाभ लिया और समाज की एकता, जागरूकता और संगठन पर चर्चा की। मुलाक़ात में बौद्ध मूल्यों, बहुजन समाज की भूमिका, शिक्षा के प्रसार और युवा नेतृत्व के महत्व पर विशेष रूप से विमर्श हुआ।
माननीय तपेंद्र शाक्य ने इस ऐतिहासिक भेंट को “भारत-नेपाल सामाजिक संवाद की कड़ी” बताया और कहा कि “हमारी साझी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक चिंतन को एक नई दिशा देने के लिए ऐसे संवाद अनिवार्य हैं। डॉ. महतो जैसे विद्वान से मिलना न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि सामाजिक संगठनों के लिए एक नया दृष्टिकोण भी मिला।” समाजसेवियों और युवाओं के लिए यह मुलाकात प्रेरणा का स्रोत बनी। डॉ. महतो की विनम्रता, विद्वता और सामाजिक प्रतिबद्धता को सभी ने सराहा। इस अवसर पर हम सभी की ओर से तपेंद्र सर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनकी पहल से यह सार्थक संवाद संभव हो सका।
