गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया, जानिए कौन कैसे खेला ?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया। मैच में शुभमन गिल ने 49 बॉल में शतक जमाया और टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली।

गिल के सेंचुरी लगाते ही रोहित शर्मा उन्हें बधाई देने आए। वहीं, ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में थे, लेकिन कन्कशन की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह विष्णु विनोद ने ली। नेहल इम्पैक्ट प्लेयर बन कर आए और इसी तरह मुंबई ने एक ही मैच में 13 खिलाड़ी खिलाए। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और उनके इम्पैक्ट के बारे में हम जानेंगे।
शुभमन गिल ने 129 रन की पारी खेली। यह उनके IPL करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। गिल को 129 रन की पारी के दौरान तीन जीवनदान मिले। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और टीम का स्कोर 200 रन से ऊपर पहुंचाने में अहम रोल निभाया। उनको पहला जीवनदान 30 रन पर मिला। उसके बाद उन्होंने अपनी पारी में 99 रन और जोड़े। गिल को पहला जीवनदान पारी के छठे ओवर में मिला। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर टिम डेविड ने उनका कैच छोड़ा। ओवर की पांचवीं बॉल पर शुभमन ने मिड ऑन पर शॉट खेला। फील्डिंग कर रहे टिम डेविड के हाथों में तेजी से गेंद आई और कैच छूट गया। उस समय गिल सिर्फ 30 रन पर खेल रहे थे। टीम का स्कोर बिना विकेट खोए हुए 49 रन था।

टिम ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ में भी आ गई थी। जब वह नीचे गिरे तो गेंद उनके हाथ से छिटक गई। गिल को दूसरा जीवनदान 36 रन के स्कोर पर मिला। पारी का आठवां ओवर मुंबई की ओर से कुमार कार्तिकेय कर रहे थे। इस ओवर की चौथी बॉल पर शुभमन ने आगे बढ़कर शॉट खेला। बॉल उनके पैड से लगी और पीछे चली गई। विकेटकीपर ईशान किशन ने बॉल उठाई, लेकिन बॉल बहुत धीमी गति से ईशान के पास आई, इस कारण से गिल को फिर से क्रीज में वापस आने का मौका मिल गया और वह स्टंपिंग होने से बच गए।

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर गिल शॉट खेलने के लिए आगे निकले। गेंद उनके पैड से टकरा पीछे चली गई। जब तक ईशान ने स्टंप पर गेंद मारी, तब तक वह क्रीज पर पहुंच चुके थे। गिल को तीसरा जीवनदान तिलक वर्मा ने दिया। आठवें ओवर की ही पांचवीं गेंद पर गिल ने पुल शॉट खेला और बॉल डीप मिड-विकेट पर गई। यहां तिलक वर्मा बॉल को जज नहीं कर सके और उन्होंने कैच के लिए कोशिश नहीं की। अगर वे कोशिश करते तो कैच पकड़ सकते थे।

आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल ने डीप मिडविकेट पर फिर ऊंचा शॉट खेला, लेकिन तिलक कैच नहीं ले सके। रोहित इसकी वजह से तिलक पर गुस्सा भी हुए।गिल को पहला जीवनदान 30 रन पर मिला। उसके बाद 36 रन के स्कोर पर दो बार आउट होने से बचे। गिल ने मिले मौका का फायदा उठाया और 129 रन की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।
शुभमन गिल ने पारी के 13वें ओवर में 106 मीटर लंबा छक्का लगाया। पीयूष चावला पारी का 13वां ओवर फेंक रहे थे, ओवर की चौथी बॉल पर चावला ने गिल को गुड लेंथ बॉल फेंकी। इस पर गिल ने आगे निकलकर लॉन्ग ऑन की ओर लंबा सिक्स लगा दिया। यह छक्का 106 मीटर लंबा था। गिल ने पीयूष चावला को टारगेट बनाया और उनके ओवरों में लगातार हिटिंग की। इससे मुंबई पर दबाव बनता गया और टीम को संभलने को मौका नहीं मिला।
शुभमन गिल ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें सबसे पहले बधाई दी। शुभमन का इस IPL में यह तीसरा सैकड़ा रहा। इसके अलावा वे इसी IPL में ही चार अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
पहली पारी में 16वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन अपने ही टीम के बॉलर क्रिस जॉर्डन के कारण चोटिल हो गए। दरअसल ओवर ब्रेक के दौरान अनजाने में जॉर्डन की कोहनी से किशन की आंख में चोट लग गई। ईशान की जगह सब्स्टीट्यूट प्लेयर विष्णु विनोद विकेटकीपिंग करने आए।

ईशान चोटिल होने के बाद मुंबई से ओपनिंग नहीं कर सके। उनकी जगह नेहल वाधेरा ने ओपनिंग की और पहले ही ओवर में आउट हो गए। मुंबई ने शुरुआती विकेट गंवाए और उन पर पावरप्ले में ही दबाव बन गया।
मुंबई की पारी के दूसरे ओवर में ही कैमरून ग्रीन चोटिल हो गए। ओवर की पांचवीं बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी, बॉल ग्रीन की कोहनी पर लगी। मुंबई की मेडिकल टीम आई, ग्रीन को बैंडेज लगाई और उन्हें डग आउट में ले गए। हालांकि ग्रीन सातवें ओवर में फिर बल्लेबाजी करने वापस आए।
: ग्रीन पावरप्ले में रिटायर हुए, उनकी जगह बैटिंग करने आए तिलक वर्मा ने 14 ही गेंदों पर 43 रन की पारी खेल टीम का स्कोरिंग रेट बढ़ा दिया। दोबारा बैटिंग पर आए ग्रीन ने चोट के बावजूद 20 गेंदों पर 30 रन बनाए।
मुंबई की पारी के चौथे ओवर में तिलक वर्मा ने IPL के इस सीजन का 1100वां सिक्स लगाया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चौथा ओवर फेंका। ओवर की चौथी बॉल पर तिलक ने फाइन लेग पर सिक्स लगाया, ये सीजन का 1100वां छक्का रहा। IPL के किसी भी सीजन में पहली बार इतने छक्के लगे हैं।
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर विष्णु विनोद कन्कशन सब्स्टिट्यूट बन कर ईशान किशन की जगह बैटिंग करने उतरे। ईशान किशन पहली पारी में जॉर्डन के हाथों चोटिल हो गए। इस कारण कन्कशन रूल के तहत उनकी जगह विष्णु विनोद को टीम में शामिल किया।
कन्कशन सब नियम के तहत, अगर किसी बल्लेबाज के सिर में चोट लगती है तो उसका कन्कशन टेस्ट किया जाएगा। कन्कशन पाए जाने पर उस प्लेयर की जगह उसी की प्रोफाइल का दूसरा प्लेयर मैच में आ सकता है। जैसे, विकेटकीपर की जगह विकेटकीपर, बैटर की जगह बैटर और स्पिनर की जगह स्पिनर ही रिप्लेस हो सकता है।
मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नेहल वाधेरा को भी शामिल किया था, इस तरह प्लेइंग-11 के 11 खिलाड़ी और विष्णु विनोद को मिलाकर मुंबई ने एक ही मैच में 13 प्लेयर्स खिलाए।