गोंडा: करनपुरराजा क्षेत्र की सरयू नहर में 15 नंबर ट्यूबल के पास एक लड़की का शव मिला

थाना मोती गंज सिंहा गाँव के बीते कल दिनाँक 3/8/2025 को बोलेरो में 16 लोग गोंडा के प्राचीन मंदिर पिरथी नाथ जल चढ़ाने जा रहे थे. जो रेहरा के पास अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गयी. जिसमें 11 लोग कि मृत्यु हो गयी. जिसमें एक लड़की रचना पुत्री राम रूप नहीं मिल पाई थी. जो करीब 10 साल की थी. जो आज करनपुर राजा के पास लगभग 1 बजे दोपहर सरयू नहर में मृत अवस्था में मिली .जिसे राहगीरों ने निकाला और पुलिस को सूचना दी गई.इस पर तत्काल दतूलि चौकी कूड़ा सन बाजार के चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और अपने कांस्टेबल सिपाही के साथ मौके पर पंहुच कर जांच की . यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि जो कल लड़की की लाश नहीं मिली थी वही ये है .