लड़कियां राजेश खन्ना को लिखती थीं खून से लेटर, लगातार बॉलीवुड को दी 15 हिट फिल्में

90 के दशक में बॉलीवुड में पहले से ही कई स्टार्स का बोलबाला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि आने वाला वक्त हिंदी सिनेमा को एक नायाब कोहिनूर देने वाला है। 1965 में फिल्मफेयर और यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स ने साथ मिलकर एक टैंलेंट हंट शो का आयोजन किया था, जिसमें प्रतियोगी बनकर राजेश खन्ना ने भी भाग लिया था। राजेश उस शो के विनर भी रहे थे जिसके बाद उनका मुंबई आने का रास्ता साफ हो गया था। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन था, लेकिन हिंदी सिनेमा में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपना नाम राजेश रख लिया था। राजेश बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार थे।