गाजीपुर :कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण डॉ जनक कुशवाहा


रसड़ा: घोसी लोकसभा के रसड़ा विधानसभा में विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर लोकसभा कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक कुशवाहा ने रसडा विधानसभा के संगठन की स्थिति की जानकारी ली तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए चर्चा की संगठन की कमजोरी के कारण और उसके निवारण पर कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए घोसी लोकसभा के आईसीसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है ग्राम सभा के नेताओं के माध्यम से ही बूथो पर कांग्रेस को मजबूत करके कांग्रेस को जीत सुनिश्चित की जा सकती है अतः ग्रामीण नेता कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी किसान मजदूर महिलाएं युवाओं का मान मर्दन करने पर तुलीहुई है गांव का एक-एक नेता कार्यकर्ता बूथो पर मुकाबला करके माकूल जवाब दे सकता है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मसूद अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का अनादर करते हुए उनके आंदोलन को जिस प्रकार से रोक रही है यह देश के लिए शर्म की बात है देश की जनता उनके कुकृत को देखकर परेशान है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंच कर भाजपा के नापाक इरादों का उजागर करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है
नगर पालिका परिषद रसड़ा के नगर अध्यक्ष प्रताप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के नारा डरो मत का समाकलन करते हुए गांव-गांव में राहुल गांधी जी का संदेश पहुंचाकर कांग्रेस के विचारधारा से ग्रामीण युवाओं महिलाओं और किसानों से जोड़ने का काम करें
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम उमाशंकर उपाध्याय मुमताज अहमद भोला यादव महेंद्र कुशवाहा देवेंद्र सिंह(किसान कांग्रेस) गुलाब चंद्र पाठक विशाल चौरसिया देवेंद्र कुमार कुशवाहा सुनीता आदर्श आदि लोगों उपस्थित रहे