गाजीपुर:बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न

गाजीपुर, दस्तक चाणक्य,राजकुमार :बरहीं बाजार में बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में गरीब,निर्बल व असहायों हेतु कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य व विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र की भाजपा उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा. डा0 किरण सिंह अवध पब्लिक स्कूल गाजीपुर. मऊ जनपद स्थित स्वास्त्विक हॉस्पिटल की डा. निधि मौर्य रहीं। वहीं बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के संस्थापक राजकुमार मौर्य, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव प्रमोद राय, सचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सावित्री मौर्य, सदस्य हिमांशु मौर्य, जिला संवाददाता बी.के.एम.यू. एक्सप्रेस के अखिलेश मौर्य, मिडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा ने क्षेत्र की विधवा,निर्बल, असहाय महीलाओं सहित 150 माता बहनों को कार्यक्रम स्थल पर उनके बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम श्रध्देय ब्रम्हदेव मौर्य ईट भट्ठा मालीपुर नोनहरा गाजीपुर के सौजन्य से संम्पन हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र और राष्ट्रीय चिह्न देकर सम्मानित किया। सभी सम्मानित आगंतुकों का पंचशील का बैज लगाकर सम्मानित किया गया। कम्बल वितरण की व्यवस्था आदरणीय रोहित मौर्य जी के तरफ से किया गया। जिला महामंत्री अवधेश राजभर,पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह यादव, भूतपूर्व सैनिक नंदू कुशवाहा, समाजसेवी रमाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अनिल राजभर एवं जिले के सभी सम्मानित जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सम्बोधन में अवधेश राजभर,ने किरण सिंह सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामबदन गुप्ता व संचालन अखिलेश मौर्य ने की।