गाजियाबाद:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाज़ियाबाद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लिया भाग

गाज़ियाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गाज़ियाबाद स्थित आई.एम.एस. कॉलेज, डासना में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने योगाभ्यास में भाग लिया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी सुना।

श्री मौर्य ने इस मौके पर कहा कि, “योग न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, बल्कि यह आत्मिक संतुलन, मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का अद्वितीय माध्यम भी है।” उन्होंने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि योग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन आता है।

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज योग ने वैश्विक मंच पर भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता को नई पहचान दिलाई है। “आज पूरा विश्व योग के माध्यम से भारत की जीवन पद्धति और अध्यात्म से जुड़ रहा है,” उन्होंने कहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियां सिखाई गईं।योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता और भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।