Friday, 30 October 2026 | 8:36 PM
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में काली और रूखी कोहनी से मिलेगा छुटकारा, नारियल के तेल का इस तरह से करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखा और बेजान हो जाना आम बात है। और इसका सबसे ज्यादा असर कोहनी और घुटने पर पड़ता है। क्योंकि यहां की त्वचा सख्त होती है और इसे ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। तो अगर आगे से कभी भी कोहने या घुटने के काले और रूखेपन से शर्मिंदा नहीं होना है तो नारियल के तेल का इस्तेमाल करें
Share:
सर्दियों में काली और रूखी कोहनी से मिलेगा छुटकारा, नारियल के तेल का इस तरह से करें इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखा और बेजान हो जाना आम बात है। और इसका सबसे ज्यादा असर कोहनी और घुटने पर पड़ता है। क्योंकि यहां की त्वचा सख्त होती है और इसे ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। तो अगर आगे से कभी भी कोहने या घुटने के काले और रूखेपन से शर्मिंदा नहीं होना है तो नारियल के तेल का इस्तेमाल करें । इसके अलावा और भी कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनको आजमाकर काली और रूखी कोहनी से छुटकारा मिल सकता है। आगे आप जानें इसका सही तरीके से इस्तेमाल.... नींबू कोहनी और घुटने का रंग हमारी त्वचा के रंग से अलग होता है। इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू छीलकर उसमें मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगाना है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है। इसके अलावा आप त्वचा पर नींबू के छिलके भी रगड़ सकते है। एलोवेरा नींबू के अलावा एलोवेरा भी घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते है। इसके अलावा नारियल के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en