सम्यक पार्टी ने गायत्री कुशवाहा को झांसी जिले का जिला अध्यक्ष नामित किया है। गायत्री कुशवाहा की सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है। वह साक्षरता अभियान के एक एनजीओ से जुड़ी रही हैं, और विज्ञान क्लब झांसी से भी जुड़ी हैं। राजनीति भी एक समाज सेवा है और समाज तथा राष्ट्र के उत्थान का सबसे मजबूत माध्यम है। इसी विचार के साथ वह सम्यक पार्टी से जुड़ गयी हैं क्योंकि उनके अनुसार सम्यक पार्टी देश की एकमात्र पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है। सम्यक पार्टी ने उनके स्वच्छ, रचनात्मक, समर्पित और अनुशासित व्यक्तित्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके आने से सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा पूरे झांसी जिले में पहुंचेगी और पार्टी संगठन का पूरे जिले में प्रसार होगा। इस महत्वपूर्ण पदभार के लिए सम्यक पार्टी परिवार ने गायत्री कुशवाहा को बधाई दी और स्वर्णिम राजनैतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।
सम्यक पार्टी झांसी की जिलाध्यक्ष बनीं गायत्री कुशवाहा
