गौतमबुद्ध नगर: एकजुटता मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है भारत और अफ्रीकी देशों के रिश्ते एक अनोखी मिसाल

गौतमबुद्ध नगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा एकजुटता मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है भारत और अफ्रीकी देशों के रिश्ते एक अनोखी मिसाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम 22 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। लगातार 36 घंटे यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल है। उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता और हमेशा मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है। भारत में कभी भी तलवार के बल पर किसी पद को स्थापित नहीं किया। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत की शांति नीति पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। भारत ने सदैव पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है।

योगी आदित्यनाथ बोले इस कार्यक्रम में प्रतिभा करने के लिए 400 से भी अधिक छात्र और छात्राएं यहां पर उपस्थित हो रहे हैं। इसके अलावा 22 अफ्रीकी देशों के राज्यमंत्री, राजदूत और निवेशक भी मौजूद होंगे। आप सभी छात्र-छात्राएं भारत के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अलग-अलग टीमों के माध्यम से विभिन्न स्टेट पर विभिन्न समस्याओं पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया। उसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए यूनेस्को, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, विदेश मंत्रालय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का साधुवाद करता है।

और कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरोध अपने अहिंसा आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर अहिंसा को आधार बनाकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद भेदभाव और रंगभेद का बहिष्कार किया था। भारत में उनका नाम अत्यंत आदर के साथ लिया जाता है।

आप सभी युवा जिस संस्कृति और प्रतिभा के धनी हैं। उससे मुझे आशा है कि हम सब मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे। यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान के अवसर पर आप सभी को मैं हार्दिक स्वागत करते हुए इस पूरे यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान की सफलता के लिए अपनी शुभकामना देता हूं।”