Saturday, 31 October 2026 | 7:37 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: हजारों बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी, हफ़्ते भर में जमा करने होंगे रुपए

शहर में बिजली विभाग ने करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर करीब 90 करोड़ रुपए से भी अधिक बकाया है।
Share:

शहर में बिजली विभाग ने करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर करीब 90 करोड़ रुपए से भी अधिक बकाया है। विद्युत अभियंता जेपी सिंह का कहना है कि निगम के द्वारा पिछले 3 महीनों से लगातार इनको नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बावजूद भी इन लोगों ने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। यह बिजली बकायदारों के लिए बड़ा झटका है।